फतेहपुर (बाराबंकी) । खेत में घास काट रहे बालक को एक विषधर सर्प ने डस लिया जिससे उसकी गम्भीर दशा को देखते परिजनो द्वारा उसे एक निजी चिकित्सक के यहां ले जाया गया जहां उसका उपचार जारी है।
घटना क्षेत्र के ग्राम तेलवाय की है। इस गांव के निवासी परागदत्त शुक्ल का १४ वर्षीय पुत्र छोटू आज शाम करीब चार बजे अपने खेत में उगी घास को काट रहा था तभी वहां पहले से ही मौजूद एक विषधर सर्प ने उसे डस लिया आस पास खेतो में मौजूद किसानो और उसके परिवारीजनो द्वारा उसे एक निजी चिकित्सक के यहां पहुंचाया गया जहां उसका उपचार जारी है। परिवारीजनो द्वारा उसकी हालत गम्भीर बताई जा रही है।
No comments:
Post a Comment