Tuesday, 10 March 2015

फतेहपुर बाराबंकी

 ग्रामविकास मंत्री अरविन्द सिंह गोप ने घाघराबाढ क्षेत्र के ग्राम कचनापुर का दौरा किया जिसमें खामियो को देख उन्होने सम्बन्धित अधिकारियो] कर्मचारियो को कडी फटकार लगाई।
सोमवार को करीब १२:३० बजे सपा सरकार के ग्राम विकास मंत्री अरविन्द सिंह गोप दौरे के दौरान बाढ पीडितो का हाल जानने क्षेत्र के ग्राम कचनापुर का हाल जाना तो उन्होने वहां बाढ पीडितो की मदद के लिए हर सम्भव आश्वासन दिया और सहायता में ढिलाई बरतने वाले अधिकारियो एवं कर्मचारियो को कडी फटकार लगाते हुए उन्होने कहा कि प्रति वर्ष घाघरा तराई क्षेत्र के लाखो किसान बाढ की चपेट में आ जाते है  बाढ की वजह से गांवो में संक्रामक रोगो के फैलने की आशंका बनी रहती है जिसको दूर करने के लिए स्वास्थय विभाग को चौकन्ना रहना होगा। बाढ पीडितो के खाने पीने का प्रबन्ध की व्यवस्था भी सुचारू रूप से होनी चाहिए तथा बाढ अधिकारियो को चाहिए कि वह बाढ पीडितो की हर सम्भव मदद करे। इस दौरान ग्रामीणो ने मंत्री जी को देख ग्रामीणो ने उनसे अपनी समस्याएँ बतानी शुरु की ग्रामीणो का कहना था कि उनको प्रकाश के सम्बन्ध में कोई मदद नही दी जा रही है जिससे उन लोगो को अंधेरे में ही रात बितानी पडती है। लंच पैकेट बंदरबाट की तरह बांटे जाते है तथा कम पडने पर न होने क ा बहाना अधिकारियो व कर्मचारियो द्वारा दिया जाता है। ग्रामीणो का कहना है कि प्रतिवर्ष उनके लिए पानी की बोतल इत्यादि सामग्री मिलती थी किन्तु इस वर्ष उनको कुछ नही मिला इन समस्याओ को सुन अरविन्द सिंह गोप ने सम्बन्धित अधिकारियासे को कडी फटकार लगाई उन्होने कहा कि बाढ पीडितो की मदद करने में हीला हवाली करने वाले अधिकारियो व कर्मचारियो को कतई बख्शा नही जाएगा। इस दौरान उनके काफिले के साथ पुलिस प्रशासन के साथ तहसील के भी अधिकारी व क र्मचारी मुश्तैद दिखे।

No comments:

Post a Comment